लेडी डॉक्टर सुसाइड, प्रिंसिपल को ‘आई लव यू’ – पंजाब की खबरें

पंजाब-चंडीगढ़ में तेज बारिश और आंधी का कहर

पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और आनंदपुर साहिब समेत कई जगह तेज बारिश हुई। वहीं आंधी के कारण नुकसान हुआ। कई जगह 3 से 5 घंटे लाइट गुल रही। मोहाली के फेज-6 में आंधी के चलते पेड़ गिरने से कई कारों को नुकसान पहुंचा है। यहां हवा इतनी तेज थी छतों पर रखी पानी की टंकियां तक उड़ गईं।

फरीदकोट के कोटकपूरा की पुरानी अनाज मंडी में जागरण के लिए लगाए गए टेंट गिर गए। चंडीगढ़ के सेक्टर 43, 37 और मलोया में भी गाड़ियों पर पेड़ गिरे। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 8 जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

CM मान से पहले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिलेंगे

पंजाब के सीएम भगवंत मान से पहले भाजपा सांसद राघव चड्ढा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति ने 5 मई को सुबह 10:40 बजे राघव चड्ढा और तीन अन्य सांसदों को मिलने का समय दिया है। इसी दिन सीएम भगवंत मान को भी राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मिला है। वहीं सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR दर्ज होने के दावे के बाद पाठक पहली बार सामने आए। उन्होंने कहा- ऐसी खबरें चल रही हैं, लेकिन मुझे इस तरह की किसी FIR की जानकारी नहीं है।

पंजाब ‌BJP के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पर्चों से तो हम निपट लेंगे। AAP ने अपने MLA को डराया है। (पढ़ें पूरी खबर)

बेअदबी कानून को अकाल तख्त ने किया नामंजूर

पंजाब में बेअदबी को लेकर लागू हुआ नया कानून अकाल तख्त को मंजूर नहीं है। विधानसभा स्पीकर को 8 मई को तलब किया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि पंथ की इजाजत के बिना कानून कैसे बनाया गया। इस कानून में गुरुद्वारा प्रबंधन और ग्रंथी सिंहों की जिम्मेदारी को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है।

यह विषय सीधे पंथ से जुड़ा है। इसलिए निर्णय पंथक स्तर पर लिए जाने चाहिए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब संपूर्ण मानवता के गुरु हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

लुधियाना में ढाडी जत्थे के सदस्य का सुसाइड

लुधियाना में ढाडी जत्थे के सदस्य हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत सैंडल ने सुसाइड कर लिया। वह सुबह घर से निकले थे। उनका शव धार्मिक स्थल के पास मिला। पुलिस को मौके से 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है। परिवार के अनुसार बेटी की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज और पैसों की मांग से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने बेटी के पति, उसके चाचा और एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हरप्रीत कल सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे। शाम के समय उनका शव मिला। दोस्तों का कहना है कि यह वही जगह थी जहां से उन्होंने कलात्मक सफर शुरू किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

अमृतसर में 12वीं के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या

अमृतसर के महिसमपुरा रोड पर युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को शुरुआत में सूचना मिली थी कि सड़क पर एक्सीडेंट हुआ है। जांच में पता चला कि युवक के शरीर पर गोली लगी है। मृतक अमरजोत सिंह 12वीं कक्षा में पढ़ता था। थाना मेहता पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

मोगा में टिप्पर से टकराकर बाइक सवार जिंदा जला

मोगा शहर के पास बाइक और टिप्पर की टक्कर हो गई। युवक सीधे टिप्पर के नीचे जा घुसा। टक्कर के बाद बाइक और टिप्पर में आग लग गई। युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर मर गया। हादसा मोगा-कोटकपूरा रोड पर हुआ। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। टिप्पर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फायरिंग

कनाडा के सरे शहर में कपिल शर्मा के कैफे के पास चौथी बार फायरिंग की गई। लॉरेंस गैंग के एक कथित सदस्य ने कपिल शर्मा को धमकाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। कपिल शर्मा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Related: ED का बड़ा एक्शन: AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापे, पार्टी में उथल-पुथल जारी! जानें पूरी खबर।