लुधियाना में निहंग सिखों का फिल्मी अंदाज में हमला
लुधियाना के गिल चौक के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक सफेद स्विफ्ट कार सवार युवक को ब्लैक फॉर्च्यूनर में आए 5 से अधिक निहंग सिखों ने रास्ता रोककर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से हमला किया। इस हमले में युवक के कान और पैर पर 3-3 टांके आए हैं। उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए हैं। यह घटना 5 जुलाई रविवार रात की है।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अब इस वारदात का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है।
CCTV में कैद हुई वारदात
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि सफेद स्विफ्ट कार (PB10 JL 2992) गिल रोड फ्लाईओवर की तरफ जा रही है। तभी सामने से ब्लैक फॉर्च्यूनर कार आती है। वह स्विफ्ट के आगे लगकर रास्ता रोक लेती है। इसके बाद फॉर्च्यूनर से करीब 5 से 7 निहंग सिख उतरते हैं। वे तेजी से स्विफ्ट कार की तरफ बढ़ते हैं। पहले वे कार की चाबी निकालते हैं। फिर ड्राइवर को जबरन बाहर खींचते हैं। इसके बाद लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से पीटना शुरू कर देते हैं।
कुछ हमलावर गाड़ी के शीशे तोड़ने लगते हैं। मारपीट और गाली-गलौज के बाद वे जान से मारने की धमकियां देते हैं। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। लुधियाना पुलिस के लिए यह एक गंभीर मामला है।
सामान लेकर घर लौट रहा था पीड़ित
पीड़ित कमलप्रीत सिंह (पुत्र मनजीत सिंह) जनता नगर (गली नंबर 12-A) का रहने वाला है। उसने बताया कि 5 जुलाई रात करीब 10:30 बजे वह सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी गिल चौक पर गाड़ी थोड़ी टच हो गई। इसके बाद यह जानलेवा हमला हुआ।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि हमलावरों ने बिना किसी उकसावे के उसकी गाड़ी रोकी। उन्होंने उस पर टूट पड़े और गाड़ी का काफी नुकसान किया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
MLR कटने के 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने MLR कटवा ली थी। उसने थाना मॉडल टाउन में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी थी। शिकायत दिए हुए 15 दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है।
अब CCTV फुटेज सामने आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस सख्त कदम उठाएगी। इस मामले में पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। आम जनता भी पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रही है।
Related: देखें: लुधियाना में संपत्ति विवाद, जीजा ने साले पर ईंटें बरसाईं