तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन गौवंश और भैंस बरामद

प्रयागराज, 20 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कीडगंज थाने की पुलिस टीम ने सोमवार देर रात तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने तस्करों के कब्जे से तीन गौवंश और एक भैंस तथा एक वाहन बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सराय इनायत थाना क्षेत्र के तेन्दुई गांव निवासी अमजद पहलवान पुत्र स्वर्गीय नकी खान पड़ोसी मो. सद्दाम उर्फ मो. सैयद और मो. तौफीक पुत्र मो. सैयद हैं।

पुलिस टीम ने परेड ग्राउन्ड थाना क्षेत्र कीडगंज से उपरोक्त गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने तीन गौवंश, एक भैंस व एक पिकअप वाहन बरामद किया है । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 3/5(क)(1)/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11(1) घ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रयागराज कमिश्नरेट के कीडगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक गंगाराम , मुख्य आरक्षी अखिलेश , आरक्षी विपिन कुमार, प्रशिक्षणरत सिपाही जैस कुमार, प्रशिक्षणरत सिपाही अंकित कुमार शामिल रहे।