बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश दे रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की नीतियां जनता के दिलों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने इस विजय को केवल राजनीतिक सफलता नही बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाया गया एक मजबूत कदम बताया। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर विश्वास जताकर मतदान किया। जिसके परिणामस्वरूप यह प्रचंड जीत हासिल हुई है। आने वाले समय में भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूती से लागू कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।