शंकराचार्य प्रकरण में अखिलेश यादव कर रहे गंदी राजनीति : साध्वी प्राची

संभल, 24 जनवरी । जनपद संभल की चंदौसी पहुंचीं साध्वी प्राची ने प्रयागराज महाकुंभ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच टकराव पर अखिलेश यादव की बयानबाजी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अखिलेश यादव पर ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप लगाया है।

साध्वी प्राची ने शनिवार काे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में शंकराचार्य को लाठी-डंडों से पीटा गया था। उन्होंने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है और उसे विकास की राह पर आगे बढ़ने देना चाहिए। जनपद संभल की चंदौसी में भाजपा नेता मुकेश सोम के आवास पर पहुंचीं साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और लव जिहाद के बढ़ते मामले समाजवादी पार्टी की देन हैं। अखिलेश यादव की बयानबाजी पर साध्वी प्राची ने उन्हें याद दिलाया कि उनके पिता ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव अपनी पत्नी के सम्मान की रक्षा नहीं कर पाए, जब मौलानाओं ने मस्जिद के अंदर उनके बारे में टिप्पणी की थी। साध्वी प्राची ने अखिलेश यादव से ‘गंदी राजनीति’ छोड़कर देश के विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश और उत्तर प्रदेश दोनों सुरक्षित हाथों में हैं।