Skip to content
  • Thursday, October 29, 2026

पंजाब की सच्ची तस्वीर

Banner Add
  • International
  • Punjab
    • Amritsar
    • Ludhiana
    • Jalandhar
    • Patiala
    • Bathinda
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Rajasthan
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • E-Paper
  • Live Tv
  • Home
  • Rajasthan
  • 6.80 करोड़ के Boss Scam में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपित गिरफ्तार
680-crore-scam-bank-account-
Rajasthan

6.80 करोड़ के Boss Scam में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपित गिरफ्तार

September 10, 2026
United Punjab

जयपुर, 10 सितंबर । राजस्थान पुलिस की केंद्रीय साइबर क्राइम थाना टीम ने 6.80 करोड़ रुपए के बॉस स्कैम मामले में एक और आरोपित को बाड़मेर से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान तगाराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए अपना बैंक खाता कमीशन के बदले उपलब्ध कराया था। इस मामले में अब तक 8 आरोपिताें की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि अनुसंधान के दौरान तगाराम की भूमिका सामने आई। बैंक रिकॉर्ड और तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपित ने अपना बैंक खाता हरेन्द्र उर्फ हनी को उपलब्ध कराया था। इसी खाते में 24 अगस्त 2026 को 2.50 लाख रुपए आए थे। इसके बाद तगाराम, हरेन्द्र के साथ बैंक पहुंचा और खाते से रकम निकालने का प्रयास किया।

जांच में सामने आया कि गिरोह साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए म्यूल बैंक खाते, एटीएम, चेक, यूपीआई, क्यूआर कोड, डिजिटल वॉलेट और यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी का सुनियोजित इस्तेमाल करता था। टेलीग्राम ग्रुप के जरिए फर्जी अथवा म्यूल बैंक खातों, एटीएम, सिम और पासबुक की किट उपलब्ध कराई जाती थी।

ठगी की रकम म्यूल खातों में पहुंचने के बाद उसे एटीएम या चेक से नकद निकालने अथवा यूपीआई, क्यूआर कोड, सीडीएम और अन्य बैंक खातों में तत्काल ट्रांसफर किया जाता था। कई खातों में रकम की लेयरिंग करने के बाद उसे यूएसडीटी या अन्य क्रिप्टो करेंसी में बदलकर आगे भेजा जाता था। इसके लिए बाइनेंस जैसे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम पर उपलब्ध क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस के अनुसार गिरोह फर्जी पहचान या व्हाट्सऐप के जरिए लोगों को विश्वास में लेकर ठगी करता था। इसके बाद रकम को म्यूल खातों में मंगाकर एटीएम, चेक, यूपीआई, सीडीएम व क्यूआर कोड से निकालने या ट्रांसफर करने और विभिन्न खातों में लेयरिंग के बाद क्रिप्टो करेंसी के जरिए नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस टीम व्हाट्सऐप रिकॉर्ड, सीडीआर, सीएएफ आईडी, आईपीडीआर और बैंकिंग ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। रकम आगे किन खातों में पहुंची और नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है।

यह कार्रवाई डीआईजी साइबर क्राइम शान्तनु कुमार सिंह के निर्देशन में केंद्रीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जयपुर के थानाधिकारी एवं डीएसपी गजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार, एएसआई राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल बृजलाल और कांस्टेबल सच्चिदानन्द शामिल रहे।

Post Views: 18
Tags: 6.80 Crore Scam, 6.80 करोड़ की ठगी, accused arrested, Bank Account Provider, Boss Scam, Breaking News, crime news, Cyber Crime, Cyber Fraud, Fraud Case, Hindi news, latest crime news, आरोपित गिरफ्तार, ठगी मामला, बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला, बॉस स्कैम, साइबर क्राइम, साइबर ठगी

Post navigation

Jaipur DISCOM: विश्वकर्मा दिवस पर कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
Chandigarh News: नशा तस्करों को राज्यपाल की चेतावनी, बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Recent Posts

  • ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आह्वान- देश ‘न युद्ध, न शांति’ वाली स्थिति से बाहर आए October 29, 2026
  • महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पहली बार खेलेंगी पांच पूर्ण सदस्य टीमें, 12 नवंबर से होगा आगाज October 29, 2026
  • बागपत : सडक सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को लगायी डांट, समस्याएं गिनायी October 29, 2026
  • मिठाई की तीन दुकानों पर एफडीए का छापा, गंदगी मिलने पर नोटिस October 29, 2026
  • लुधियाना: 1 नवंबर से दूध 3 रुपए महंगा, जानें नए रेट October 29, 2026

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Search

You may Missed

International

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आह्वान- देश ‘न युद्ध, न शांति’ वाली स्थिति से बाहर आए

October 29, 2026
United Punjab
Sports

महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पहली बार खेलेंगी पांच पूर्ण सदस्य टीमें, 12 नवंबर से होगा आगाज

October 29, 2026
United Punjab
Uttar Pradesh

बागपत : सडक सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को लगायी डांट, समस्याएं गिनायी

October 29, 2026
United Punjab
Uttar Pradesh

मिठाई की तीन दुकानों पर एफडीए का छापा, गंदगी मिलने पर नोटिस

October 29, 2026
United Punjab
CONTACT US:
Anil Salwan
email: info@unitedpunjab.news
Phone: +91 7508375080

Copyright © 2026
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress