Project Milan Success: 16 दम्पतियों का पुनर्मिलन, रिश्तों की डोर मजबूत

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे ये दम्पति अलग-अलग कारणों से लम्बे समय से अलग रह रहे थे। परिवार परामर्श केंद्र में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। काउंसिलिंग के दौरान आपसी मतभेदों को दूर किया गया और संवाद के जरिए रिश्तों में फिर से भरोसा पैदा किया गया। काउंसिलिंग के बाद सभी दम्पतियों ने साथ रहने और नए सिरे से जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया।

इस पूरी प्रक्रिया में प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक रीता यादव, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री यादव के साथ सदस्य सुरेश चंद्र जायसवाल और कृष्णा सिंह की अहम भूमिका रही। प्रोजेक्ट मिलन की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि संवाद और समझदारी से टूटते रिश्तों को फिर से जोड़ा जा सकता है।