चंडीगढ़ में मोबाइल शॉप के बाहर युवक पर चाकू से हमला
चंडीगढ़ के रामदरबार इलाके में एक खौफनाक वारदात सामने आई। हाथी पार्क के पास एक दुकान पर पांच युवकों ने 19 वर्षीय सन्नी पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले उसे पीटा और फिर पेट में चाकू घोंप दिया। यह घटना रविवार शाम करीब 8:30 बजे हुई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सेक्टर-32 के GMCH-32 अस्पताल में भर्ती कराया। चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अचानक हमला और पीड़ित का बयान
पीड़ित सन्नी ने बताया कि वह अपने फूफा के साथ फोन ठीक कराने गया था। जैसे ही वह दुकान से बाहर निकला, पांच युवकों ने उसे घेर लिया। बिना किसी कारण के उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों में से एक भोंदू उर्फ ग्रिड ने चाकू निकालकर उसके पेट में बाईं ओर वार किया। सन्नी घायल होकर जमीन पर गिर गया और खून बहने लगा। आसपास के लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गए। यह घटना GMCH-32 के पास हुई।
परिवार की पृष्ठभूमि और पुलिस कार्रवाई
सन्नी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। उनका परिवार पिछले कई सालों से चंडीगढ़ के रामदरबार में रह रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
Related: पढ़िए पंजाब की 10 बड़ी खबरें: पिज्जा में कीड़ा, मर्सिडीज ने रौंदा