रसोई कनेक्शन के लिए कांग्रेस के राज में देनी पड़ती थी रिश्वत : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 03 नवंबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.89 करोड़+ पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में तेजी से विकास हुआ। विश्व बैंक की हाल की एक रिपोर्ट बताती है कि देश के 155 कराेड़ में से 40 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। आज उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के तहत 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा रही है कि दीपावली का पर्व खुशी से मनाएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.89 करोड़+ पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने भारत की संस्कृति और पर्वों का विशेष से उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी तब गैस कनेक्शन के लिए रिश्वत देनी पडती थी। इतना ही नहीं, टू जी घोटाला, कोयला घोटाला, कामनवेल्थ गेम्स समेत न जाने कितने घोटालों की खबरें आए दिन आती थीं लेकिन जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कई कल्याणकारी याेजनाएं शुरु कीं। इन्हीं में वर्ष 2016 में उज्जला योजना शुरु की। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक होकर बोले थे कि मां- बेटियां लकड़ी से खाना बनाने से कई प्रकार की बीमारियों से परेशान हैं, लेकिन नि:शुल्क सिंलेंडर कनेक्शन मिलने से उन्हें स्वस्थ रहने व जीवन स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने इस याेजना में नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं’ । एक सिलेंडर की रिफलिंग के लिए 938 रुपये 45 पैसे देने होते हैं और इसमें केंद्र सरकार 333 रुपये सब्सिडी देती है। इस प्रकार उपभोक्ता को 648 रुपये 55 पैसे अपनी जेब से देने पड़ते हैं, लेकिन उप्र सरकार द्वारा दीपावली पर्व पर प्रत्येक उपभोक्ता के लिए गैस सिलेंडर के लिए 648 रुपये 55 पैसे गैस कंपनियों को दिया जा चुका है। अब उपभोक्ता गैस एजेंसी से गैस लें और खुशी- खुशी त्योहार मनाएं और बचे हुए 650 रुपये से मिठाई व दिया खरीदें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे। उन्हें न तो समय से खाद मिलती थी और न बिजली। उपज का भी सही दाम नहीं मिलता था और वे कर्ज में डूबे रहते थे। आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे लेकिन जबसे डबल इंजन की सरकार बनी है तब से किसान सम्मान निधि से लेकर कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उप्र में हाल ही में ओलावृष्टि, तूफान, बारिश व अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त फसलों का किसानों को मुआवजा तो मिलेगा ही, राज्य सरकार उन्हें विशेष पैकेज देगी, जिससे लगभग 4 करोड परिवार लाभान्वित होंगे;

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस के शासनकाल में रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार के कारण लोग परेशान थे। उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलती थीं, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएं शुरु की गयीं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी बंद हुई तो आज भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में विश्व बैंक की हाल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत मेें 40 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह डबल इंजन सरकार की उपलब्धि है।

उप्र में 2017 से पहले उत्सव से पहले उपद्रव शुरु हो जाता था

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले के उप्र की बिगड़ी कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि तब कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं थी। लोगों को अपनी संपत्ति बचाने की चिंता रहती थी। बहू -बेटियां सूर्यास्त के बाद बाहर नहीं निकलती थी। उपद्रव और दंगा प्रदेश की पहचान थी, लेकिन वर्ष 2017 के बाद जब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आयी तो यहां अब बहू- बेटी को छेड़ने वालों को पता है कि उसका रास्ता सीधे जहुन्नम जाता है। अब महिलाएं नाइट ड्यूटी कर रही हैं। उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं और आगे भी उनके हर काम को सरकार हर स्तर पर मदद करने के लिए तैयार है। प्रदेश की आधी आबादी को आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है तभी उप्र विकसित प्रदेश बनेगा और भारत विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में मुफ्त राशन दिया जा रहा है। काेटेदाराें का कमीशन बढ़ाया गया गया है। आंगनवाड़ी , रसाेइया, हाेमगार्ड और चाैकीदार समेत विभिन्न कार्यरत लाेगाें का मानदेय बढ़ाया गया है। गांवाें में अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में अटल आवासीय विद्यालय खाेले गये हैं। अन्नपूर्णा भाेजनालय स्थापित किये जा रहे हैं ताकि श्रमिकाें काे उनकी पसंद का भाेजन मिल सके।

इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य मंत्री मनोज पांडेय ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनायी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, विधान परिषद सदस्य लाल जी प्रसाद निर्मल, विधायक योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, जय देवी, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे ।