उन्नाव, 11 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता राष्ट्र समाज के लिए काम करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है और राष्ट्र व समाज के काम पर लगाती है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्नाव जनपद के शुक्लागंज कस्बे में पूर्व सांसद देवी बख्श सिंह के निधन के चौथे दिन उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के समय व्यक्त किया।
उन्हाेंने परिजनों को ढांढस बंधाया और आगे कहा कि स्वर्गीय देवी बख्श सिंह तीन बार भाजपा से सांसद रहे। भाजपा के निष्ठावान वैचारिक कार्यकर्ता थे। उनके स्वभाव उनकी कार्यशैली और जन सरोकारों को पार्टी और समाज के लोग हमेशा याद रखेंगे। वह स्मृति में रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के नीरज गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूर्यकुमार बाजपेई,, गोल्डी गुप्ता, योगेश मिश्रा, सुंदरलाल तिवारी, स्वर्गीय पूर्व सांसद देवी बख्स सिंह के पुत्र उदयवीर सिंह, विकास मिश्रा, विनय तिवारी सहित अनेक लोग, परिजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।